आज दिनांक 25/08/2023 दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली के तत्वावधान में प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष,बरेली श्री नरेश गंगवार जी के नेतृत्व में विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह जी से भेंट की गयी.
विभिन्न शिक्षक समस्याओ में अंतर्जनपदीय शिक्षकों के दो माह पश्चात् भी वेतन सम्बन्धी विलंवता,अंतिम भुगतान पर्ची(LPC) बिषयक विभिन्न समस्याएं,दोनों धार्मिक पर्वो यथा जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम के दिवस पर अव्यवहारिक रूप से विशेष विद्यालयी गतिविधियों हेतु विद्यालय खोले जाने हेतु (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय के माध्यम से महानिदेशक,स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशालय) आदि सम्मलित रहे.
इस दौरान उपस्थित रहने वालो में ललित गंगवार अध्यक्ष मझगवां, अनिल कुमार सिंह(मंत्री मझगवां),डॉ.यूनुस(मंत्री भुता),मनोज गंगवार(अध्यक्ष दमखोदा),तपन सिंह मौर्य(मंत्री दमखोदा),विजेंद्र गुर्जर(अध्यक्ष भोजीपुरा),पंकज सिंह(कोषाध्यक्ष दमखोदा),मोर किशोर मौर्य(उपाध्यक्ष दमखोदा),शकील अहमद आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे.

