दुष्कर्म मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

*दुष्कर्म मामले में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । शहर कोतवाली में दर्ज घर में घुसकर दुराचार करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। उसकी निशानदेही पर पीड़िता के कपड़े भी बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि शहर कोतवाली में दर्ज घर में घुसकर दुराचार करने व पॉक्सो एक्ट के मामले में नामजद आरोपी वीरेंद्र पुत्र लाखन सिंह निवासी नदरई कासगंज की पुलिस को तलाश थी, लेकिन वह लगातार पुलिस गिरफ्त से बच रहा था।

अधिकारियों ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमराह एसआई सुमित त्रिपाठी व अन्य की मदद से आरोपी वीरेंद्र को एक ढाबा के निकट से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता के कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks