चर्चित जमीन के मामले में कई अफसरों पर गिरी गाज

*चर्चित जमीन के मामले में कई अफसरों पर गिरी गाज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज सदर तहसील में कई अधिकारियों का फेरबदल कर दिया गया। गुरुवार को हुए फेरबदल में एसडीएम सदर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को शहर की नदरई गेट इलाके की एक निजी चर्चित जमीन के मामले में की गई विधायक की शिकायत को प्रमुख वजह माना जा रहा है। इस मामले को विधायक लखनऊ में मुख्यमंत्री के समक्ष भी रख चुके हैं।

डीएम हर्षिता माथुर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कासगंज सदर के एसडीएम पंकज कुमार को अब सहावर का एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। उनके स्थान पर सदर एसडीएम पद पर सहारनपुर से तबादले पर आए संजीव कुमार को नियुक्ति किया गया। वहीं नायब तहसीलदार गरिमा सिंह को सहावर तहसील भेज दिया गया। पटियाली के नायब तहसीलदार अरिवंद गौतम को कासगंज सदर नायब तहसीलदार पद भेजा। वहीं तहसीलदार अजय कुमार के झांसी तबादला होने पर डीएम ने उन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिये हैं। वहीं खुर्जा बुलंदशहर से आए तहसीलदार संदीप चौधरी को पटियाली में तहसीलदार न्यायिक बनाकर भेजा है।

विधायक की शिकायत का असर कासगंज। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत द्वारा नदरई गेट इलाके में चर्चित जमीन के मामले में प्रशासन और फिर मुख्यमंत्री से शिकायत का असर प्रशासन में माना जा रहा है। सीएम से विधायक की मुलाकात के बाद लेखपाल प्रदीप सक्सेना को तहसीलदार सदर से हटकर जिला मुख्यालय सम्बद्ध किया गया था। इसके बाद जमीन के मामले में तहसील की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट वायरल हो गई। जिलाधिकारी की नाराजगी सामने आई। इस प्रकरण के चलते गुरुवार को अचानक अधिकारियों में फेर बदल हो गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks