
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय का प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व में बुके भेट कर जोरदार स्वागत किया गया,
प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय का स्वागत कर भविष्य की पार्टी रणनीति तैयार करने को जिला मुख्यालय से वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व मे गुरूवार को लखनऊ गई थी, पार्टी मुख्यालय मे नये प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बुके भेट कर एवं मालाये पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा उत्तर प्रदेश मे पार्टी की भावी नीतियो पर विचार विमर्श किया गया, इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी,जिला महामंत्री व पूर्व पीसीसी सदस्य शिवकुमार शर्मा,एआईसीसी सदस्य शिव राम बाल्मीकि,प्रदेश कांग्रेस एससी एसटी महासचिव किशन चौधरी आदि मौजूद रहे ।