अधिवक्ता संघ जवा के 6 सूत्रीय मांगों के समर्थन में पहुचे युवा नेता विवेक शुक्ला

अधिवक्ता संघ जवा के 6 सूत्रीय मांगों के समर्थन में पहुचे युवा नेता विवेक शुक्ला।

जायज मांगो का दिए समर्थन।

मांगे पूर्ण नही होने पर किया जाएगा शांति पूर्ण उग्र आंदोलन।

21/04/23 से अधिवक्ता संघ जवा का अनवरत जारी है क्रमिक धरना प्रदर्शन।

    जवा/युवा नेता विवेक शुक्ला ने आज अधिवक्ता संघ जवा के क्रमिक धरना में पहुचकर उनके 6 सूत्रीय मांगों को समर्थन देते उनके मांगो को जायज बताते हुए कहा कि जो भी अधिवक्ता संघ जवा की 6 सूत्रीय मांगें है वो जनहित की मांगे है शासन प्रशासन और सांसद/ विधायक को ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ जवा के द्वारा 125 दिन से क्रमिक धरना किया जा रहा है लेकिन स्थानीय विधायक और प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंग रही है जवा मुख्यालय अनेक सुविधाओ के लिए उपेक्षा का शिकार बना हुआ है पूरे बाजार में गंदगी का आलम है रोड में कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है अधिवक्ता संघ की जो 6 सूत्रीय मांगे है उसमें जवा को नगरपरिषद बनाया जाय क्योंकि बिना नगरपरिषद के जवा का उद्धार एवं विकास नही किया जा सकता है दूसरा सिविल न्यायालय की स्थापना हो,अनुविभगीय अधिकारी की नियमित पदस्थापना हो, उपपंजीयक कार्यालय खोला जाय, सिविल अस्पताल बनाया जाय एवं कृषि उपज मंडी की स्थापना को लेकर क्रमिक धरना किया जा रहा है जो सभी जनहित की मांगें हैं जिसे बिना मांगे ही दे देना चाहिए।
यदि उनकी मांगों को पूरा नही किया गया तो इस बार जनता माफ नही करेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक द्वारा झूठा आश्वासन दिया जाता है पहले भी कई बार आश्वासन दिए है लेकिन उनके द्वारा कोई भी मांगे पूर्ण नही की गई है मांगे पूर्ण नही होने पर आने वाले समय मे शांति पूर्ण ढंग से अधिवक्ताओ के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
काफी पैसा निकाले जाने के बाद भी जवा का विकास नही हो रहा है पूरे जवा बाजार में कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। उन्होंने जवा थाना प्रभारी को नसीहत देते हुए कहा कि थाना प्रभारी जैसे पद पर बैठकर जहा लोगो के हित पर कार्य करना चाहिए न कि आम जनता एवं पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करे, जो गलत है थाना प्रभारी को भाषा पर संयम होना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks