एबीवीपी देवघर नगर इकाई के द्वारा तिरंगा यात्रा निकल गया
देवघर से

एबीवीपी देवघर नगर इकाई द्वारा चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफल लैंडिंग के शुभ अवसर पर देवघर नगर में भव्य “तिरंगा यात्रा” निकाला गया ।
इस अवसर पर देवघर नगर के कार्यकर्ताओं ने
तिरंगा यात्रा एकत्रीकरण सत्संग चौक से निकलते हुए वीआईपी चौक,आर मित्रा से बिग बाजार होते हुए समापन सत्संग महाविद्यालय परिसर में किया गया ।
इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने मां भारती के लिए उद्घोष भारत माता की जय,इसरो भारतीय वैज्ञानिक जिंदाबाद,वंदे मातरम् जैसे नारों से देवघर नगर गुंजाइमान हो गया ।
भारत के चंद्रयान 3 ने विश्व में रचा इतिहास ।
चंद्रमा पर पहुंचने वाला विश्व में चौथा देश एवम दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व में पहला देश बना भारत । ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग
करोड़ों युवाओं ने इसरो के इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर जोश व उमंग और उत्साह के साथ विज्ञान के क्षेत्र में जबरदस्त तरक्की होने वाली है चंद्रयान 3 भारत का एक महत्वपूर्ण भारतीय अंतरिक्ष मिशन है चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर सभी भारतीय वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं । चंद्रयान-3 के माध्यम से भारत का लक्ष्य अपनी तकनीकी कौशल, वैज्ञानिक क्षमताओं और अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना है।
मौके पर विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री खुशी देव पूर्व जिला एसएफडी प्रमुख युवराज सिंह कॉलेज अध्यक्ष कुंदन लाल यादव,देवघर कॉलेज अध्यक्ष गौरव राज,पूर्व कॉलेज अध्यक्ष सानू सिंह,प्र०कार्य०स० विनय राय,जिला सह संयोजक अंकित सिंह,कॉलेज सह मंत्री नवरोत्तम कुमार,गुड्डू यादव,कॉलेज खेल प्रमुख खुशी कुमारी,प्रिया कुमारी,पूजा,प्रियंका,रिया कुमारी,हरिचंदन, योगेंद्र यादव,आशीष,दीपक कुमार,पूर्व विभाग संयोजक सौरव पाठक,चिरंजीवी मिश्रा,पूर्व जिला संयोजक आकाश भारती,निखिल, जिन्नत कुमारी,आकाश इत्यादि सेंकरों छात्र व छात्राओं ने भाग लिया ।