मृतक महिला के पिता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा,रिपोर्ट गिर्राज किशोर झा

#Etah…

नवदंपति का पेड़ से लटकता मिला शव
◾अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित नगला भूरा गांव की घटना
◾शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी
◾5 महीने पहले ही विवाह बंधन में बंधे थे दोनो
◾पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, जांच शुरु
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने आवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला भूरा गांव के बाहर एक महिला और पुरुष का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा। मृतक महिला और पुरुष की पहचान गांव के ही एक नव दंपति के रूप में हुई है। पुरुष का नाम संतोष तथा महिला का नाम शिवानी बताया जा रहा है। दोनों की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला पारिवारिक कलह का है। दंपति की शादी को अभी 5 महीने ही बीते थे। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के पिता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks