बनारस में 25 से 27 अगस्त तक तीन आयोजित किये जाने वाले रूसी फिल्म महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में जबर्दस्त उत्साह

बनारस शहर हमेशा से ही अपनी सांस्कृतिक भव्यता और दिव्यता के लिए जाना जाता रहा है. बनारस की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और इतिहास से पूरी दुनिया वाकिफ़ है. अब इसी अनूठे शहर में एक अनूठा फिल्म महोत्सव यानी रूसी फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इससे संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज बनारस में किया गया और रूसी फिल्म महोत्सव से संबंधित पूरे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया.
उल्लेखनीय है कि रूसी फ़िल्मों को देखने में रूचि रखने वाले तमाम दर्शक इस महोत्सव में दिखाई जाने वाली तमाम फिल्मों का मुफ़्त में देख सकेंगे. बस उन्हें इन तमाम फ़िल्मों को देखने के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करना होगा.
गौरतलब है कि अपने शहर बनारस में रूसी फ़िल्म महोत्सव के पहली बार हो रहे आयोजन से बनारस के स्थानीय लोगों में ग़ज़ब का जोश देखा जा रहा है. सिने-प्रेमी अपने शहर में रूसी फ़िल्म महोत्सव को लेकर काफ़ी चर्चा कर रहे हैं. स्थानीय और राष्ट्रीय अखबारों में भी इस महोत्सव से संबंधित तमाम ख़बरें छापी जा रही हैं. इस महोत्सव के आयोजन को पीआर और इवेंट मैनेजमेंट जगत की मशहूर शख़्सियत वसीम अख्तर और राबिया अख़्तर सफल और सुगम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. दोनों ने पहली बार बनारस में रूसी फ़िल्म महोत्सव के आयोजन को लेकर ख़ुशी जताई और स्थानीय लोगों से वादा किया कि वे इस आयोजन को पूर्णतः सफल बनाने का पूरा प्रयास करेंगे.
25 अगस्त से 27 अगस्त, 2023 के बीच बनारस के जेएचवी सिनेमा में जिन रूसी फ़िल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा उनकी सूची इस प्रकार है:
तारीख़ – 25 अगस्त:
द एडवेंचर्अ ऑफ़ चक ऐंड हक (शाम 6.30 बजे) तारीख़ – 26 अगस्त:
माय स्वीट मॉन्स्टर (दोपहर 1.00 बजे) माय लाईफ़ ऑन फ़ास्ट-फॉरवर्ड (शाम 7.00 बजे) 27 अगस्त:
टेरिबल डैड (दोपहर 1.00 बजे)
- स्ट्रिक्ट रेजिम पैरेंट्स (शाम 7.00 बजे)