श्रावणी मेला 2023 पर डीसी एसपी ने की सामूहिक प्रेस वार्ता

श्रावणी मेला 2023 पर डीसी एसपी ने की सामूहिक प्रेस वार्ता

कहा अब तक कुल 44 लाख कावरियों ने किया जलार्पण, बाबा मंदिर को 5.45 करोड़ की आय

देवघर। देवघर में अब सावन अंतिम पड़ाव पर है जो 31 अगस्त को समाप्त हो जायेगा। मेला को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा विधि व्यवस्था पर साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस किया जाता है इसी क्रम में स्थानीय आर मित्रा स्कूल में बनाए गए मिडिया सेंटर में सातवीं सोमवार सोमवार समाप्ति के बाद बुधवार को प्रेस से बात करते हुए उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि अधिक मास के बाद श्रावण दूसरे पक्ष की सोमवारी में कांवरियों का जन्म सैलाब देवघर में उमड़ पड़ा था, लेकिन व्यवस्था और अधिकारियों की तत्परता से करीब 2.70 लाख श्रद्धालुओं को देर रात तक सुलभ जलार्पण कराया गया। 4 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक कुल 44.46 लाख कांवरियों ने जलार्पण किया है जिसमें 1.14 लाख कावरियों ने शीघ्र दर्शनम के जरिए बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया है। मंदिर को अब तक कल 5 करोड़ 45 लाख 59 हजार की आय प्राप्त हुई है। जिनमे एक बड़ी संख्या शीघ्र दर्शनाम का है जिससे मंदिर को कुल 3 करोड़ 43 लाख की आय प्राप्त हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks