गोकशी की दो घटनाओं में वांछित 25000-25000 रुपये के 02 इनामिया अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एटा– कोतवाली देहात और इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्यवाही में करीब चार माह पूर्व थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत हुई गोकशी की दो घटनाओं में वांछित 25000-25000 रुपये के 02 इनामिया अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा इंटेलिजेंस विंग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए करीब 4 माह पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में वांछित चल रहे 25,000-25000 रुपए के 02 इनामिया अभियुक्तों 1. शहजाद उर्फ शहजादे उर्फ बच्चू पुत्र खिल्ला खाँ निवासी मौ0 शहजाद नगर नदरई थाना को0नगर कासगंज जनपद कासगंज 2. शमशेर पुत्र अलीशेर नि0 मौ0 शहजाद नगर थाना कोतवाली नगर कासगंज जिला कासगंज को समय करीब 21.50 बजे गिरफ्तार किया गया है प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ जनपद एटा में दिनांक 01/02.05.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम पवास तथा दिनांक 02/03.05.2023 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लखमीपुर में गोकशी की दो घटनाओं को कारित किया जाना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. शहजाद उर्फ शहजादे उर्फ बच्चू पुत्र खिल्ला खाँ निवासी मौ0 शहजाद नगर नदरई थाना को0नगर कासगंज जनपद कासगंज
  2. शमशेर पुत्र अलीशेर निवासी मौ0 शहजाद नगर थाना कोतवाली नगर कासगंज जिला कासगंज।

नोट- उपरोक्त मुकदमे में वांछित चल रहे 15 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. श्री शम्भू नाथ सिंह (प्रभारी निरीक्षक)
  2. उ0नि0 श्री रुपचन्द्र (चौकी प्रभारी जावडा)
  3. उ0नि0 श्री श्रवण कुमार (चौकी प्रभारी टीपी नगर)
    4.उ0नि0 नितिन चौधरी (प्रभारी सर्विलांस सैल एटा)
  4. है0का0 लोकेन्द्र सिंह
  5. है0का0 धर्मेन्द्र तोमर
  6. का0 दिलीप कुमार
  7. का0 जितेन्द्र राघव (सर्विलास सैल)
  8. है0का0 विष्णु कुमार(एस0ओ0जी0)
    9.का0 उमंग चौधरी(एस0ओ0जी)
  9. का0 शीशपाल (एस0ओ0जी0)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks