
एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया हुआ सामान तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा (कीमत करीब ₹2,50,000) बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रान्त द्विवेदी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.08.2023 को समय करीब 14.20 बजे मण्डी के पास सडक से थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं0 647/23 धारा 457, 380, 411 भादवि0 दो अभियुक्तों शैलेन्द्र कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी जार थाना रिजोर एटा व नफीस पुत्र इसरार खाँ निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर एटा को चोरी के माल व घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपता–
1- शैलेन्द्र कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी जार थाना रिजोर एटा
2- नफीस पुत्र इसरार खाँ निवासी निधौली खुर्द थाना रिजोर एटा
बरामदगी-
- चार एम्पलीफायर
- एक स्टेबलाइजर
- चार पार लाइट
- दो बडे जेवीएल बॉक्स
- घटना मे प्रयुक्त आटो सं0 यूपी 82 टी 3135
(कीमत करीब ₹2,50,000 )
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 श्री राजपाल सिंह
- का0 जयवीर सिंह
- का0 सतेन्द्र कुमार
- का0 अंकुर मलिक
- का0 धर्मेन्द्र कुमार
- क0 राहुल लौर।