अपंजीकृत संचालकों ने सीएमओ ऑफिस में पीड़िता को धमकाया


एटा – सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को शिकायत करने पहुंची पीड़ित महिला और उसके पति को अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों ने धमकाया। अपंजीकृत संचालकों ने शिकायत करने पर मारपीट करने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज एटा में मौजूद एडी हेल्थ अलीगढ़ डॉ. साधना राठौर को आपबीती बताई है।

बुधवार को सीएमओ कार्यालय में पुरानी बस्ती निवासी उर्मिला देवी पत्नी मुकेश जैन शिकायत करने के लिए पहुंची। परेशान महिला के सीएमओ कार्यालय में पहुंचने की भनक अपंजीकृत क्लीनिक-अस्पताल तीन महिलाएं जो संचालक है सीएमओ कार्यालय पहुंच गई। जहां पर पति के साथ मौजूद उर्मिला देवी को तीनों ने धमकाया। शिकायत करने पर पिटाई लगाने की धमकी तक दे डाली। उसके बाद परेशान उर्मिला देवी काफी देर तक सीएमओ कार्यालय परिसर में डर की बजह से बैठी रही। बाद में उनको पता चला की अलीगढ़ से एडी हेल्थ डॉ. साधना राठौर मेडिकल कॉलेज में मौजूद है। इस पर वह मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर एडी हेल्थ अलीगढ़ से मिली। उनको बताया कि नवंबर 2021 में नीलम, कल्पना उसका प्रसव कराने के लिए मां जीवन हास्पीटल ले गई। जहां पर ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन से उसने पुत्र को जन्म दिया। ऑपरेशन के 15 दिन बाद ही उसे इन्फेक्शन हो गया। इससे उसको परेशानी हो गई। इन्फेक्शन होने के बाद मां जीवन हास्पीटल संचालिका सहित तीनों ने शहर के ही एक पंजीकृत क्लीनिक पर भेज दिया। वहां नौ माह उपचार होने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। उसके बाद वह एक महीना पूर्व आगरा के हास्पीटल गई। वहां उसको दोबारा ऑपरेशन करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक उसका दो लाख रुपये खर्च हो गया है। दोबारा ऑपरेशन करने के लिए 60 हजार खर्चा बताया गया है। उर्मिला देवी की आपबीती सुनकर एडी हेल्थ ने अपंजीकृत अस्पताल, क्लीनिक संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks