सपा नेता स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले युवक के भाई का आरोप,चोटी-तिलक देख भड़क गए थे समर्थक,उसके मुंह पर थूका

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या कल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े वर्ग के महासम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।वकील के भेष में आए आकाश सैनी ने उनपर जूता फेंका।हालांकि जूता स्वामी प्रसाद को लगा नहीं। स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंकने वाले आकाश सैनी के भाई विकास सैनी ने बड़ा आरोप लगाया है।सोमवार देर रात विकास ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी है।

विकास ने आरोप लगाया कि उसका भाई आकाश एक अधिवक्ता है।आकाश अपने साथियों के साथ इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार दोपहर को गया था।आकाश चोटी और तिलक लगाए था। उसे देखते ही सपा कार्यकर्ताओं ने टिप्प्णी की।इसका आकाश ने विरोध किया था।आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्या वहां पहुंचे। वहां शोर होने पर पूछताछ की।हंगामे के बीच उस पर स्वामी प्रसाद मौर्या के 40-50 समर्थकों ने हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई की गई,जिसमें आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिर फट गया।

आरोप है कि उसके मुंह पर थूका गया। उसे अपशब्द कहे गए। इसके बाद ही आकाश ने जूता फेंका था।पुलिस आकाश के भाई विकास सैनी की तहरीर पर जांच करने की बात कह रही है।उधर आकाश सैनी के समर्थन में अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने पर प्रदर्शन किया और उसे छोड़ने की मांग की। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या ने थूकने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

बता दें कि सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील के भेष में आए आकाश सैनी ने उस समय जूता फेंका,जब स्वामी प्रसाद मौर्या इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े वर्ग के महासम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।घटना से गुस्साए स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने आकाश को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।जैसे-तैसे पुलिस ने आकाश को बचाकर थाने ले गई। सपा नेतृत्व ने इसे भाजपा नेताओं की साजिश बताते हुए पिछड़े समाज के लोगों को इससे सावधान रहने की नसीहत दी है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े समाज में जन्मे महापुरुषों के विचारों की प्रासंगिकता पर सोमवार को एक महासम्मेलन का आयोजन किया गया था।

पुलिस की पूछताछ में आकाश सैनी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से स्वामी प्रसाद लगातार रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान देते थे।हिन्दू धर्म को अपमानित करते थे। इसलिए वह गुस्से में था।कार्यक्रम स्थल पर लगे पोस्टर-बैनर में उसके समाज के नेता राम अवतार सिंह सैनी का नाम स्वामी प्रसाद मौर्य से नीचे था, जो उसे नगवार लगा। इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्य पर उसने जूता फेंका।पुलिस ने आकाश की गिरफ्तारी कर उस पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की।पुलिस की जांच में सामने आया कि सितंबर 2022 में आकाश सैनी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवाई फायरिंग की थी।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार जेल भेजा था। आकाश एक मंदिर में रहकर पूजा पाठ करता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks