
आठ वर्षीय मासूम से दुराचार
कासगंज, । शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े आठ वर्षीय मासूम से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी बालिका को घर से टाफी दिलाने के बहाने ले गया और हजारा नहर पुल पर घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक ग्रामीण ने बताया है कि गत 18 अगस्त की दोपहर करीब ढाई बजे उसकी आठ वर्षीय बेटी घर पर खेल रही थी। तभी पास का ही रहने वाला वीरेंद्र पुत्र लाखन सिंह उसके घर पहुंचा और बेटी को टॉफी दिलाने की कहकर घर से निकाल ले गया।
आरोप है कि एक ग्रामीण ने शक पर उसका पीछा भी किया। आरोपी ने हजारा नहर पुल पर झाड़ियों में मासूम के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी को पकड़ने का प्रयास करने पर वह धक्का देकर फरार हो गया। उसे गत 20 अगस्त को घटना की जानकारी हुई तो उसने बेटी से पूछताछ की। बेटी ने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
इसके बाद वह बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा है और तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि दुराचार के मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडीकल कराया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों पर शासन प्रशासन सख्त है। लड़कियां जल्द बरामद की जाएंगीं।