मूछ को लेकर हुई लड़ाई मे पुलिस बाल बाल बची,पुलिस के सामने भी की थी फायरिंग

*मूछ को लेकर हुई लड़ाई मे पुलिस बाल बाल बची,पुलिस के सामने भी की थी फायरिंग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,थाना जैथरा में तैनात एस आई नरेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को फायरिंग की सूचना पर गांव फगनौल पहुंचे। वहां पर गांव के एक सत्यपाल तथा दूसरा पक्ष राहुल के लोग आमने-सामने थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। पुलिस के सामने ही फायरिंग शुरू कर दी।

पथराव भी हमला किया, जिसमें पुलिस भी बच गई। एक गोली गांव के ग्रीश के जा लगी। मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई की है। दरोगा ने आरोपी सत्यपाल, सतवीर, अभिषेक, रत्नेश, हितेन्द्र, राहुल, विपिन, सहदेव, अमन, विकास, दुर्वेश निवासी फगनौल, 11 अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। जैथरा पुलिस ने आरोपी सत्यपाल, अभिषेक, रतनेश, हितेन्द्र, राहुल को पकड़ा। जिन्हें जेल भेजा गया है।

एक-दूसरे के खिलाफ छेड़खानी की थी तहरीर

एटा। आपस में फायरिंग से एक दिन पहले इनका आपस में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष से छेड़खानी, हमले की तहरीर दी गई थी। एक पक्ष से पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अगस्त को आरोपी सत्यपाल निवासी फगनौल ने बहन का पीछा किया। विरोध पर हमला कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अगस्त को पीड़िता केक लेकर घर जा रही थी। रास्ते में आरोपी राहुल, विकास, रोहित निवासी फगनौल जैथरा ने छेड़खानी की। विरोध पर हमला कर घायल कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks