घर से विद्यालय गई छात्रा समेत से तीन युवतियां लापता, पुलिस तलाश में जुटी

*घर से विद्यालय गई छात्रा समेत से तीन युवतियां लापता, पुलिस तलाश में जुटी, रिपोर्ट योगेश

कासगंज। जनपद के थाना सहावर, सोरों एवं कासगंज कोतवाली क्षेत्र से अगवा हुईं किशोरी व युवतियों के मामलों में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक ग्रामीण ने बताया है कि गत 17 अगस्त को उसकी 20 वर्षीय बेटी स्कूल जाने की कहकर गई थी। जब घर नहीं लौटी तो पता किया। जानकारी मिली कि राजू पुत्र शौकीन निवासी हुसैनपुर सोरों उसे अगवा कर ले गया है। सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया है कि गत 17 अगस्त को उसकी बेटी छत पर सो रही थी। रात में उसकी बेटी को सोहिल, अरबाज, मुकीम, अजीज, चमन मुल्ला, नाजरा, गुड्ड उर्फ चांद मियां अगवा कर ले गए। कासगंज कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया है कि गत 19 अगस्त की शाम साढ़े सात बजे उसकी बेटी साइकिल लेकर कहीं चली गई है। तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks