भाजपा प्रत्याशी पर स्याही फेंकने वाला आरोपी अभिमन्यु यादव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का साथी

*भाजपा प्रत्याशी पर स्याही फेंकने वाला आरोपी अभिमन्यु यादव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का साथी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

लखनऊ, । सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर ट्विट किया है। कैप्शन लिखा है ‘‘घोसी उपचुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाला आरोपी अभिमन्यु यादव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ।’’वहीं एक अन्य ट्विट में सपा नेता जूही सिंह में जवाब दिया है कि लिखा है ‘‘जूही सिंह यह खुद सपा का नेता बता रहा है। बड़ा नेता बनने के लिए स्याही फेंकी है। जिसे उसने खुद कबूल कर लिया है। ऐसे अराजक तत्व सपा में ही क्यों सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। गुंडागर्दी कर चुनाव नहीं जीत सकते हैं। जनता में विश्वास का माहौल बनाना पड़ता है। इन्हीं अराजक तत्वों की वजह से जनता सपा पर भरोसा नहीं कर पा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks