शिव शक्ति महिला मंडल ने सुनी श्री राम कथा

शिव शक्ति महिला मंडल ने सुनी श्री राम कथा

  • लगातार 49वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन, दी गई आहुति
  • श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन
    रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 49वें दिन सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी गई। श्रावण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर शिव शक्ति महिला मंडल ने वृंदावन से पधारे केवल आनंद जी महाराज द्वारा सुनाई गई श्री राम कथा का श्रवण किया।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में लगातार 49वें दिन रुद्राभिषेक पूजन कराया। जिसमें डाक्टर विजय विश्वास, संध्या केसरी, शांति मौर्य, रेवती तिवारी, रामा देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद, रबड़ केसरी, किरण केसरी, विमला देवी , गीता देवी, रामखेलावन मौर्य, राम विश्वकर्मा, कालो देवी, हीरा, कृष्णावती ने विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजन एवं आहुति दी। शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल,शशि देवी, कृष्णावती आदि ने वृंदावन से पधारे परमहंस केवल आनंद जी महाराज की आरती, पूजन किया। केवल आनंद जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए और आपसी सद्भाव व प्रेम बढ़ाने के लिए राम चरित मानस पाठ पढ़ने की जरूरत है। इसी से भवसागर को पार किया जा सकता है। भिखारी बाबा ने बताया कि 30 अगस्त को रामकथा का समापन होगा। इसके अलावा 28 अगस्त को 108 कन्याओं के जरिए 12ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। 30 अगस्त को शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षक सुशीला पाठक के नेतृत्व में महिला मंडल द्वारा मच्छरदानी का वितरण बुजुर्ग असहाय महिलाओं के बीच किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks