550 करोड़ से एटा-कासगंज के लोगों को जोड़ेगी रेल लाइन

बजट पास होते ही गोरखपुर रेल मंडल शुरू कराएगा एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण, पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल बोर्ड को भेजी डीपीआर
550 करोड़ से एटा-कासगंज के लोगों को जोड़ेगी रेल लाइन

एटा। जनपद वासियों का एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार का वर्षों पुराना सपना अब जल्द ही पूरा होने की संभावना है। इस रेल लाइन निर्माण के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने अपग्रेड डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजी है। डीपीआर पास होने के साथ बजट स्वीकृत होते ही एटा-कासगंज रेल लाइन का निर्माण शुरू हो जाएगा।

रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एटा-कासगंज के बीच कुल 29 किमी लंबी रेल लाइन विस्तार के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के माध्यम से डीपीआर बनाकर रेल बोर्ड को भेजी गई है।

उन्होंने बताया कि एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार के लिए भेजी गई डीपीआर अंतिम सर्वेक्षण के आधार पर अपग्रेड़ करके भेजी गई। एटा-कासगंज बीच रेल लाइन निर्माण पर 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

डीपीआर रेल बोर्ड में पास होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से बजट स्वीकृत होते ही एटा-कासगंज के बीच नई रेल लाइन बिछाने का कार्य पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से शुरू कराया जाएगा। जैसे ही इस रेल लाइन के लिए बजट स्वीकृत होगा वैसे ही जनपद वासियों को रेलवे ओर से सूचना दी जाएगी।

एटा-कासगंज रेल लाइन बन जाने सेबरेली-आगरा के बीच सीधी चल सकेंगी ट्रेनें

वर्तमान में बरेली-आगरा के बीच चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनें बदायूं, कासगंज, गंजडुंडवारा, फर्रूखाबाद, मैनपुरी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला होते हुए आगरा पहुंचती है। बरेली-आगरा के बीच इस ट्रेन रूट की लंबाई 380 किमी है। वहीं कुछ पैसेंजर ट्रेनें आंवला, दबतरा, चंदौंसी, बबराला, अलीगढ़, हाथरस, बरहन, मितावली, एत्मादपुर होते आगरा-बरेली के बीच अपडाउन करती है। इस ट्रेन रूट की लंबाई कुल 267 किमी है। जबिक एटा-कासगंज के बीच कुल 29 किमी लंबी रेल लाइन बन जाने से बरेली-आगरा के बीच की दूरी कुल 220 किमी ही रह जाएगी। क्योंकि बरेली-आगरा के बीच अपडाउन करने वाली ट्रेनें बदायूं, कासगंज, एटा, जलेसर, बरहन, मितावली क्रॉसिंग, एत्मादपुर होते हुए आगरा कैंट एवं फोर्ट स्टेशन तक पहुंच सकेगी।

कासगंज-आगरा के बीच मिलेगा इस प्रकार लाभ
?️?️
वर्तमान में कासगंज-आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें सिकंद्राराऊ, हाथरस सिटी, मथुरा छावनी, मथुरा जंक्शन, अछनेरा, ईदगाह होते हुए आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पहुंचती है। इस ट्रेन रूट की कुल लंबाई 166 किमी है। जबकि एटा-कासगंज के बीच रेल लाइन विस्तार हो जाने के बाद कासगंज-आगरा के बीच चलने वाली ट्रेनें बायां एटा, जलेसर, बरहन, मितावली एत्मादपुर होते हुए सीधे आगरा पहुंचेगी। इस ट्रेन रूट की कुल दूरी 120 किमी ही रह जाएगी। जिससे यात्रियों को दूरी और समय दोनों का लाभ होगा।

एटा कासगंज रेल लाइन जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों से वार्ता भी चल रही है। जो डीपीआर गया है उस पर भी अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्दी ही अधिकारियों से बात कर इसको आगे बढ़ावाया जाएगा। इससे इस काम को रफ्तार मिल सके।

राजवीर सिंह राजू, सांसद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks