बी. एच. ई. एल. लेडीज़ क्लब का भव्य रंगारंग सावन महोत्सव एवं हरियाली तीज का कार्यक्रम सम्पन्न

बी. एच. ई. एल. लेडीज़ क्लब का भव्य रंगारंग सावन महोत्सव एवं हरियाली तीज का कार्यक्रम सम्पन्न

वाराणसी बी. एच. ई. एल. लेडीज क्लब ने इनरव्हील क्लब के साथ मिलकर भव्य हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव का आयोजन शिवपुर स्थित साँझा चूल्हा रेस्टोरेन्ट में किया। सावन थीम पर महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र पहने हरा श्रंगार किया। कजरी गीत गाए झूले झूले। इस कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वन्दना से हुई जिसे श्रीमती पुष्पा,रागिनी, कंचन ने प्रस्तुत किया ।अन्य महिलाओं ने भी सुन्दर नृत्य किया। श्रीमती माधवी ने हरियाली तीज एवं सावन का महत्व बताते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया। ज्योति ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। प्रीती एवं अंशिका ने सुन्दर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। मिसेज सावन का ताज मिसेज प्रियंका सिंह को पहनाया गया। अन्य विजेताओं में प्रथम रनर अप अनुपमा द्वितीय रनर अप शिवांगी दास तृतीय रनर अप सुरेखा कपूर रहीं। श्रीमती शिवाजी ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। श्रीमती श्वेता बरनवाल गेम की विनर रहीं। आर्गेनाइजिंग कमेटी में शिवानी, श्वेता तिवारी, सोमा, रीना, अनुपमा, ज्योती ने कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में शुभांगी, प्रीती, श्वेता पाल, शिवानी पाण्डेय, नीलू, दीपिका, रेनू, ममता, प्रियंका, प्रियंका सिंह, शिखा, प्रतिमा, नीतू, अर्चना, सुमन, सरिता, रागिनी, किरन, रीना सिंह, रिचा, श्वेता बरनवाल, सुमन बरनवाल, कंचन, पिंकी, आरती, सुरेखा, नीलम, रजत,निशा, भानू उपस्थित रहीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks