सांसद महबूब अली कैसर के अथक प्रयास से सात स्थानों पर लगभग 50 लाख की लागत से जल्द लगेगा आर.ओ प्लांट

सांसद महबूब अली कैसर के अथक प्रयास से सात स्थानों पर लगभग 50 लाख की लागत से जल्द लगेगा आर.ओ प्लांट

बिहार खगड़िया से

सांसद के निजी सचिव ने बताया की भारत सरकार के इंडियन आयल कारपोरेशन के बरौनी रिफाइनरी के सी.एस.आर मद से खगड़िया जिला के सात स्थानों पर 500 लीटर प्रति घंटा वाला आर.ओ प्लांट लगेगा जिसकी लागत लगभग 50 लाख रुपया होगी | जिसकी स्वीकृति इंडियन आयल द्वारा देकर इसका टेंडर भी निकाल दिया गया हैं | निजी सचिव ने कहा इस काम के लिए सांसद महोदय काफी वक़्त से लगे हुए थे इस कार्य के लिए सांसद इंडियन आयल के कार्यपालक निदेशक से मुलाकात कर उनको पत्र भी दिया था साथ ही साथ जिलाधिकारी, खगड़िया को जमीन चयन हेतु भी पत्र लिखा था | जिसके आलोक में जिलाधिकारी, खगड़िया ने सांसद द्वारा अनुशंसित सात स्थानों 1 समाहरणालय परिसर, खगड़िया 2. कचहरी परिसर, खगड़िया 3. अनुमंडल परिसर, खगड़िया 4. अनुमंडल परिसर,गोगरी(खगड़िया) 5. अनुमंडल अस्पताल परिसर,गोगरी (खगड़िया) 6. ग्राम कचहरी परिसर, महेशखूंट(खगड़िया) 7. एस.एम कॉलेज,सोनिहर अलौली (खगड़िया) में जमीन उपलब्धता का पत्र दिया | उसके उपरांत बरौनी रिफाइनरी ने सभी स्थानों पर आर. ओ प्लांट लगाने की स्वीकृति देकर टेंडर भी निकाल दिया | उम्मीद हैं कि सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में सभी स्थानों पर कार्य प्रारंभ हो जायेगा और तीन माह के अन्दर सभी स्थानों का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा | इस कार्य से पूर्ण हो जाने से आम व्यक्ति जो दूर दराज से कार्यालय काम कराने आते हैं उन्हें स्वच्छ जल पीने को मिलेगा | इसके पूर्व भी सांसद ने सी.एस.आर मद से सदर अस्पताल( खगड़िया), जे.एन.के.टी स्कूल(खगड़िया), कोशी कॉलेज (खगड़िया), महिला कॉलेज(खगड़िया), केंद्रीय विधालय (खगड़िया) तथा सिमरी बख्तियारपुर एवं हसनपुर विधानसभा में 8 स्थानों पर आर.ओ प्लांट का अधिष्ठापन करवाया हैं |

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks