प्रयागराज

एएन सिंह को 25 मतों से हराया, अनुराग पांडेय उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) –
राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश यानी यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर रविवार को चुनाव हुआ। यूपी बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश परिसर मे हुए चुनाव में शिव किशोर गौड़ की अध्यक्ष वा अनुराग पांडेय को उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।
अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने वापस ले लिया था नाम
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश कुमार अवस्थी, एएन सिंह, इमरान माबूद खान व शिवकिशोर गौड़ थे। इमरान माबूद खान और अखिलेश कुमार अवस्थी ने अपना नाम अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पद से वापस ले लिया था। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी एएन सिंह और शिवकिशोर गौड़ के मध्य चुनाव हुआ, जिसमें कुल 25 मत पड़े।
शिव किशोर गौड़ को मिले 14 मत
अध्यक्ष पद पर शिवकिशोर गौड़ को 14 मत प्राप्त हुए तथा एक मत अवैध घोषित किया गया। चुनाव में शिवकिशोर गौड़ को सर्वाधिक 14 मत प्राप्त होने पर सदस्य सचिव / निर्वाचन अधिकारी राकेश पाठक द्वारा शिवकिशोर गौड़, एडवोकेट, खुर्जा, बुलन्दशहर को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर पड़े कुल 25 मत, अनुराग को मिले 13 मत
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जय नारायण पांडेय, अनुराग पांडेय, प्रशान्त सिंह अटल व विनोद कुमार पांडेय थे, जिसमें से विनोद कुमार पांडेय वा प्रशान्त सिंह अटल ने अपना नाम उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी पद से वापस ले लिया। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी अनुराग पांडेय वा जय नारायण पांडेय के मध्य चुनाव हुआ, जिसमें कुल 25 मत पड़े।
उपाध्यक्ष पद पर अनुराग पांडेय को सर्वाधिक 13 मत प्राप्त होने पर सदस्य सचिव / निर्वाचन अधिकारी राकेश पाठक द्वारा अनुराग पांडेय एडवोकेट, कानपुर को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सदस्य पांचू राम मौर्य, जय नारायण पांडेय, बलवन्त सिंह, योगेन्द्र स्वरूप, रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, हरिशंकर सिंह, इमरान माबूद खान, मधुसूदन त्रिपाठी, अरूण कुमार त्रिपाठी, एएन सिंह, अजय कुमार शुक्ल, अजय यादव, जानकी शरण पांडेय, शिवकिशोर गौड़, देवेन्द्र मिश्र नगरहा, अखिलेश कुमार अवस्थी, विनोद कुमार
पांडेय, श्रीश कुमार मेहरोत्रा, प्रदीप कुमार सिंह, अंकज मिश्र, राकेश पाठक, ,प्रशान्त सिंह अटल, परेश मिश्र आदि उपस्थित अधिवक्ताओं व बार काउंसिल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गयी