डेढ़ घंटे में मां-बच्चे को कराया रिहा:

डेढ़ घंटे में मां-बच्चे को कराया रिहा: चाकू दिखाकर दो बदमाश इंजीनियर के घर में घुसे थे, छोड़ने के लिए 10 लाख रुपए मांग रहे थे

वाराणसी से बड़ी खबर है। यहां बदमाशों ने मासूम बच्ची और मां को बंधक बना लिया है। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कई थानों की पुलिस की पुलिस पहुंच गई है और घर को घेर लिया है। बदमाशों ने 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। घटना शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके के वीडीए कॉलोनी की है। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। बदमाश चाकू दिखाकर घर में घुसे थे।

बच्चे को किडनैप कर भागने की फिराक में थे

घटना दोपहर 2 बजे की है। यहां भैया लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह नगर निगम में सरकारी इंजीनियर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर में उनका ढाई साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। तभी दो युवक वहां पर आए। वे बच्चे को उठाकर भागने लगे। बच्चे को ले जाते लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों बदमाश बच्चे को घर में लेकर घुस गये। उस समय घर में सिर्फ इंजीनियर की पत्नी ही थी। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उन्हें बच्चे के साथ बंधक बना लिया। उसके बाद रिहा करने के लिए दस लाख रुपए की मांग करने लगे।

लोगों ने फौरन इसकी सूचना बच्चे के पिता और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शिवपुर समेत कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे और उसकी मां को रिहा कराया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks