
एटा आज दिनांक 20 अगस्त 2023 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय धान मिल वाली गली एटा पर मनाया गया इस अवसर पर एक गोष्टी का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष ने की तथा संचालन अनिल सोलंकी कार्यवाहक अध्यक्ष ने किया संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव प्रभारी एटा श्री मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत जी उपस्थित रहे राजीव गांधी जी के बारे में बताते हुए प्रदेश सचिव प्रभारी एटा श्री मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा भूतपूर्व प्रधानमंत्री जीने 40 वर्ष की आयु में देश के प्रधानमंत्री बने तथा सर्वप्रथम दूरसंचार क्रांति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया एवं 21 वर्ष मतदान के लिए घटाकर 18 वर्ष की जिससे कि देश की व्यवस्था युवाओं के हाथों में हो फौजी भाइयों के लिए किसान भाइयों के लिए मजदूर भाइयों के लिए प्रत्येक के हाथ में संचार क्रांति का अभियान छेड़ा उनका सपना था के हर घर हर गांव में बिजली पानी संचार क्रांति का लाभ मिले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अनिल सोलंकी ने कहा यह भारत में पहली बार देश का युवा प्रधानमंत्री मिला जिसने सर्वप्रथम युवाओं को मताधिकार करने के लिए उम्र सीमा में संशोधन किया तथा उन्होंने कहा देश में भ्रष्टाचार जड़े बहुत मजबूत हो चुकी हैं इन से निजात के लिए तपस्या की आवश्यकता है देश में जब तक उच्च स्तर तक की शिक्षा प्रत्येक नागरिक को नहीं मिलेगी तब तक देश का विकास नहीं हो सकता अतः देश में निशुल्क शिक्षा निशुल्क स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की व्यवस्था अपने कार्यकाल में की उन्होंने देश में विभिन्न प्रकार की योजनाओं को लागू किया तथा देश को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया कार्यक्रम में उपस्थित श्री इरफान एडवोकेट पीसीसी, अनिल सोलंकी कार्य वाहक अध्यक्ष ,संदीप प्रतिहार स्टेट कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया, अरुणेश गुप्ता सेवादल, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र सिंह यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा विभाग वसीम सलमानी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तसव्वर जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया हर्षवर्धन एडवोकेट प्रवक्ता मुकेश बघेल सुरेंद्र सविता शहर अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ विकास गौतम जिला महासचिव सुभाष सागर पूर्व सभासद संजीव गुप्ता अब्दुल हबीब, आदि लोग उपस्थित हुए