जन-जन तक पहुंचाएंगे राजीव गांधी के विकास कार्य।
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने लिया शपथ – केंद्र व प्रदेश सरकार को बेनकाब करने के लिए चलाएंगे अभियान

वाराणसी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को आशापुर में भी समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान गांधी चौक परिसर में वरिष्ठ नेता व युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज चौबे के नेतृत्व में पौधरोपण भी किया गया। सभी ने शपथ लिया कि संचार क्रांति पंचायतीराज योजना समेत देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री के किये उल्लेखनीय कार्य को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वरिष्ठ नेता पंकज चौबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के जनक थे। उन्होंने जब देश में कंप्यूटर लाया तो विरोधी दलों ने आलोचना की। आज के सत्ता भोगी उस वक्त विपक्ष में थे। वे उपलब्धि का उपहास उड़ाते हुए जनता को बरगलाने का काम किया। विदेश से एक डिब्बा लाने का काम किया गया लेकिन आज वही डिब्बा भारत में युग परिवर्तन का आधार बना है। पंचायतीराज योजना ने गांव के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ। गांव की सरकार ने अपनी जरूरतों के हिसाब से विकास को मोकाम दिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने ऐसे महापुरुष के किये कार्यों को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की उपलब्धियों की सराहना करने की बजाय खुद की उपलब्धि बताने में संकोच नहीं कर रही है। इसलिए इस पुण्य जयंती पर कांग्रेसजन यह संकल्प ले रहे हैं कि देश के विकास में कांग्रेस की सरकारों में जो विकास कार्य हुआ है उसे जनता को बताया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज चौबे विजय शंकर मेहता अशोक पांडेय अवधेश कुमार पांडेय विष्णुकांत मिश्रा रामसुधार मिश्रा अजय सिंह शिवजी विनोद सिंह पीयूष श्रीवास्तव जितेंद्र मौर्या कमलाकांत पांडेय आशीष सिंह विक्की आशीष पांडेय शैलेन्द्र तिवारी सुशील पांडेय एसनाथ मिश्रा नासिर अली वसीम खान श्यामविहारी मिश्रा राहुल पटेल सुजीत मेर्या राज सिंह मनीष शर्मा अरुण पांडेय प्रेमचंद पटेल अभिषेक मिश्रा निखिल श्रीवास्तव विजय गिरि साहब लाल श्रीवास्तव आनंद मौर्या सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।