
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में महंत परमहंस रामचन्द्र दास जी महाराज
की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निरीक्षण कर मन्दिर के
निर्माण कार्याें की प्रगति की जानकारी ली
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अयोध्या
में चल रहे निर्माण कार्याें की प्रगति जानकारी ली
सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अन्दर
गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाने के निर्देश
लखनऊ: 19 अगस्त, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद अयोध्या भ्रमण के दौरान महंत परमहंस रामचन्द्र दास जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री जी ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निरीक्षण कर मन्दिर के निर्माण कार्याें की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया।