
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 19/8/2023 को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए किया गया।
वादी अंकिता कुमारी पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी मंडी समिति थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
प्रतिवादी रवि कुमार पुत्र रविंद्र सिंह निवासी कुटैना माफी थाना मिरहची जिला एटा।
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया।दोनों अपने पिछले गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,निरीक्षक बेगराम सिंह,काउंसलर डॉ आर पी आर्य, डॉ मुकुल देव,पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, पूजा मौजूद रहे।