हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

एटा–हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन एटा में आज दिनांक 18.08.2023 को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के तहत अध्यक्षा श्रीमती किरण देवी धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा "मिस तीज" एवं बच्चों द्वारा राखी मेकिंग, थाली, मेंहदी एवं डांस प्रतियोगिता आदि में प्रतिभाग किया गया। मिस तीज प्रीतियोगिता में श्रीमती ज्योति पत्नी आरक्षी तरुण कुमार मिस तीज चुनी गई। राखी मेकिंग, थाली, मेंहदी एवं डांस प्रतियोगिता आदि में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षा द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती अनामिका सिंह धर्मपत्नी श्री अमित चौधरी जेल अधीक्षक एटा,उपाध्यक्षा श्रीमती रेणुका सिंह धर्मपत्नी अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा,श्रीमती रचना द्विवेदी धर्मपत्नी श्री विक्रांत द्विवेदी क्षेत्रधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरपाल सिंह तथा महिला थाना प्रभारी श्रीमती नंदनी सिंह,अन्य महिला कर्मी तथा अन्य पुलिस कर्मियों के परिवारों से महिलाएं एवं बच्चें मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks