अन्तर्जनपदीय स्तर पर कई होटल मालिको व ट्रेवेल्स मालिक से ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

सोनभद्र

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय स्तर पर कई होटल मालिको व ट्रेवेल्स मालिक से ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार- *प्रकरण-* अवगत करना है कि दिनांक 16.08.2023 को आवेदक शुभम् रस्तोगी एकाउन्ट मैंनेजर मे0 वैभव इन्टरनेशनल पता उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी नरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 यदुवीर सिंह निवासी हड़ौरा थाना सहाबगंज, जनपद चन्दौली ने अपने आपको प्रापर्टी डीलर व बालू खनन का व्यापार करने वाला बताकर मेरे होटल बैभव इन्टरनेशनल, सेवरा होटल सिविल लाइन रोड, एडी होटल नियर कलेक्ट्रेट आफिस, होटल ग्रांड, साइट्रेवेल्स से कमरा व वाहन किराये पर लिया, मेरे द्वारा पैसे मांगने पर आनाकानी करने लगा व छल/ कपट पुर्वक दूसरे के नाम का फर्जी चेक दिया । उक्त के सम्बन्ध में पर थाना रॉबर्ट्सगंज लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 489/23 धारा 406, 419, 420 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया । उपरोक्त घटना मे संलिप्त वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17.08.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त नरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 यदुवीर सिंह निवासी हड़ौरा, थाना सहाबगंज, जनपद चन्दौली में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया । आपराधिक इतिहास के अवलोकन से यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद मिर्जापुर में धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि मे अभियोग पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

  1. नरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र श्री यदुवीर सिंह, निवासी हड़ौरा, थाना सहाबगंज, जनपद चन्दौली उम्र 52 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-

  1. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी अस्पताल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
  2. हे0का0 शिवचन्द पटेल, चौकी अस्पताल, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks