बूथ कमेटी के बदौलत लोकसभा जीतेंगे:- कांग्रेस

बूथ कमेटी के बदौलत लोकसभा जीतेंगे:- कांग्रेस

देवघर जिला के सभी प्रखंड,नगर तथा मंडल अध्यक्षों की एक विशेष बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में की गई। बैठक विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यक्रम ” भारत जोड़ो यात्रा की बात,आमजनों के साथ” अभियान का संचालन की समीक्षा, सांगठनिक कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर कार्यक्रमों को सफल बनाने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में सांगठनिक कार्य पूरा किया जा रहा है। पंचायत तथा वार्ड स्तर से लेकर बुथ स्तर पर शशक्त कमिटी गठित किया गया है। अगामी लोकसभा सभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी का हर संगठन काफी मजबूती से तैयार है। देश में अपने नितियों एवं कार्यों से,आमजनों की हर समस्याओं को लेकर सरकार से सीधे लड़ाई छेड़ने,भाजपा द्वारा फैलाई गई नफरत की बाजार में मोहब्बत का पैगाम को लेकर चलने वाले जनप्रिय नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा गया है। इनके संदेश को हमारे नेता एवं कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वर्तमान में देश की हालात बिगड़ चुकी है।संविधान एवं लोकतंत्र खतरे में है। मंहगाई और बेरोजगारी आदि जनसमस्याओं के साथ जाति हिंसा, महिला अत्याचार जैसे घटनाओं ने देश को शर्मशार करने का काम किया। इन कारणों से ही देश ने “इंडिया” महागठबंधन की दएशवऐनए आशा की निगाह लगा रखी है। इसलिए हम सभी पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता पूरी जोश के साथ 2024 लोकसभा चुनाव फतेह करने के लिए लग चुके हैं। बैठक में आगे के कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिला
मिडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद राय,नरेश यादव, त्रिपुरारी सिंह संजीव चौधरी, नैयाज अहमद, हेमंत चौधरी,नटराज प्रदीप, जिला पदाधिकारी नजाबुल अंसारी, राहुल राज, वृजभूषण राम, जोनल तथा मंडल कमिटी के अनिल केसरी, अरविंद कुमार दास,कुमार बाबा, चन्द्रदेव दास, सदाशिव राणा,मो बेलालुद्दीन,अंकुर केसरी, नारायण यादव, किशोर दूबे,अजय कुमार, नकुल दास,प्रिंस, तारिक़ अनवर,शेफ अहमद, अक्षय कुमार आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks