कानपुर: ट्यूशन टीचर ने किया यौन शोषण: नाबालिग बोली- मोबाइल पर दिखाता था गंदी फिल्म

कानपुर के चमनगंज में नौ साल की मासूम को अश्लील वीडियो दिखाकर एक ट्यूशन टीचर ने अश्लील हरकत की।
मासूम ने घरवालों को आपबीती सुनाई तो वह स्तब्ध रह गए। मां ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ चमनगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने मामले में छेड़खानी, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर ली है।
ट्यूशन टीचर द्वारा नाबालिग बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का मामला प्रकाश में आया है।
मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी टीचर के मोबाइल को रिकवर किया जा रहा है। जिससे कि सच्चाई का पता लगाया जा सके। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर