यूपी में आज से 50 रुपये प्रति किलो मिलेंगे टमाटर

यूपी में आज से 50 रुपये प्रति किलो मिलेंगे टमाटर

नेपाल से आयातित करीब पांच टन टमाटर अभी रास्ते में है। उत्तर प्रदेश में इनकी बिक्री गुरुवार को 50 रुपये प्रति किलोग्राम के रियायती भाव पर की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ मर्यादित (एनसीसीएफ) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनसीसीएफ ने नेपाल से 10 टन टमाटर के आयात का अनुबंध किया है। एनसीसीएफ आयात के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर की घरेलू खरीद भी कर रही है। साथ ही उपभोक्ताओं को इसकी बिक्री रियायती दर पर कर रही है। उपभोक्ता मंत्रालय के निर्देश पर एनसीसीएफ खुदरा स्तर पर हस्तक्षेप कर रही है। एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा, हमने नेपाल से 10 टन टमाटर आयात का अनुबंध किया है। इसमें से 3-4 टन मंगलवार को उत्तर प्रदेश में वितरित किया गया। लगभग पांच टन टमाटर रास्ते में है और इसकी बिक्री गुरुवार को उत्तर प्रदेश में की जाएगी।

टमाटर जल्दी खराब हो जाता है। इस वजह से देश के अन्य हिस्सों में इसकी बिक्री नहीं की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में आयातित और स्थानीय रूप से खरीदे गए टमाटर दोनों को खुदरा दुकानों के साथ-साथ चुनिंदा स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से बेचा जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks