अन्नशेष फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
प्रदीप कुमार तिवारी की रिपोर्ट रीवा मध्य प्रदेश से

रीवा- 16अगस्त! 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अन्नशेष वेलफेयर सोसायटी द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिसमें प्रमुख रूप से अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेंद्र सिंह परिहार, पूर्व कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय डॉ एन. पी. पाठक, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश कुशवाहा, अद्वैत वेदांत विभाग एवं समाज़ कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्रीकांत मिश्रा, एम.बी. ए. विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अतुल पांडेय, डॉ सुनीत द्विवेदी, डॉ रुपेश मिश्रा एवं डॉ अनामिका दुबे उपस्थित रहे!
कार्यक्रम के माध्यम से अन्नशेष फाउंडेशन ने अनुरोध किया कि इस आजादी के अमृत महोत्सव में सभी नगरवासी आगे आकर अपने देश को हरा भरा बनाने में अपना योगदान दें और वृक्ष लगा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए|