जनसमस्या निस्तारण हेतु विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने की प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई।
वाराणसी

दिनांक 16 अगस्त बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय में विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।
संसदीय कार्यालय में विधायक सौरभ द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न तरह की समस्याओं जैसे पानी सीवर बिजली सड़क भूमि अधिग्रहण भूमि विवाद चिकित्सा आदि के निस्तारण हेतु विधायक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
पेयजल समस्या के निस्तारण हेतु महाप्रबंधक जलकल महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अति शीघ्र समस्या का समाधान कराने को भी निर्देशित किया गया।
कई लोगों ने अपने क्षेत्र में तेजी से विकास होने पर विधायक के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
जनसुनवाई में विधायक सौरभ के साथ सहयोग के लिए उपस्थित थे भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक कुशाग्र श्रीवास्तव व अन्य।