सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र जनपद एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 16/8/2023 को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया
विवरण
वादी श्रीमती रश्मि देवी पत्नी पुष्पेंद्र कुमार ग्राम गेदसरा थाना अवागढ़ जिला एटा
प्रतिवादी पुष्पेंद्र पुत्र अशोक कुमार ग्राम गेदसरा थाना अवागढ़ जिला एटा
की आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती निरीक्षक बेगराम सिंह काउंसलर सीमा मल्होत्रा पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश गौरी पूजा मौजूद रहे