फिर दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा,स्वतंत्रा दिवस के दिन हेड मोहर्रिर ने भूखे बुजुर्ग को खिलाया खाना

फिर दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा,स्वतंत्रा दिवस के दिन हेड मोहर्रिर ने भूखे बुजुर्ग को खिलाया खाना

आगरा पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन भी बखूबी कर रही है। स्वतंत्रा दिवस के दिन आगरा के एत्माउद्दोला थाने के हेड मोहरिर्र ने थाने के बाहर बैठे भूख से तड़फते बुजुर्ग को खाना खिला कर नेक कार्य कर मानवता की मिशाल पेश की 

उत्तर प्रदेश पुलिस जनता का हर संभव सहयोग और मित्रतापूर्ण व्यवहार कर एक अच्छी छवि बनाने की दिशा में सराहनीय काम कर रही है। इसी तरह का ताजा मामला आगरा के थाना एत्माउद्दोला का सामने आया है। यहां मित्र पुलिस अब संवेदना समझ काम कर रही है।

जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मना रहा था वही दोपहर के वक्त थाने के बाहर बैठे एक बुजुर्ग पर थाने के हेड मोहर्रिर हृदेश यादव की नजर पड़ी जोकि भूख से तड़फ रहा था। बुजुर्ग की हालत देख हृदेश यादव ने भांप लिया कि बुजुर्ग ने कुछ खाया नहीं है। वह बोले बाबा पहले खाना खा लो फिर समस्या बताना। यह कहना हुआ कि बुजुर्ग की आंखों में आंसू आ गए। खाना खाने के बाद बुजुर्ग की खूब आशीर्वाद दिया।

इसके बाद हृदेश यादव ने बुजुर्ग की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो में बुजुर्ग के साथ बैठे हेड मोहरिर्र हृदेश यादव की फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोग नेकदिल हृदेश यादव की तारीफ वाली पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks