एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना अवन्तीबाई वन चेतना केन्द्र एटा में पहुंच कर वीरांगना अवन्तिबाई जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किए

सर्व प्रथम अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब जनपद ही नहीं बल्कि पड़ोसी जनपदों के बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग वन चेतना केन्द्र की भव्यता को देखने आते थे वहीं छोटे छोटे बच्चों को वन्य जीवों के विषय में जानकारी दी जाती थी लेकिन शासन – प्रशासन की उदासीनता के कारण बहुत ही सुंदर वन चेतना केन्द्र पूर्ण रूप से उजड़ गया है वर्तमान समय में उक्त चेतना केन्द्र एक गन्दा तालाब के रूप में नजर आता है इससे बड़ा दुर्भाग्य जनपद वाशियों का हो नहीं सकता है इसलिए आज सभी लोग यहां आने पर आक्रोशित हैं कि शासन प्रशासन ने अतिशीघ्र उपरोक्त केन्द्र का सौंदर्यीकरण नही कराया तो जनपद बासी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा एव सुरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये स्थान कभी जनपद में सबसे अधिक रमणीक हुआ करता था लेकिन आज के हालात किसी से छुपे हुए नहीं है इसलिए शासन – प्रशासन को तत्काल प्रभाव से वन चेतना केन्द्र से लेकर रेलवे लाईन के किनारे से ईशन नदी तक एक नाला बनवाया जाए ताकि भविष्य में जल भराव का संकट हमेशा के लिए खत्म हो जाए और धीमे धीमे पुनः शोन्दर्यीकरण कराने का प्रयास किया जाए तो निश्चित रूप से पुनः अपने पुराने रूप में वन चेतना केन्द्र का लोगों को लाभ मिलेगा।
डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा मण्डल उपाध्यक्ष ने कहा कि वीरांगना अवन्तिबाई के सम्मान में सर्व समाज के लोगों को आगे निकलकर आना चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी एव डा0 अनिल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण मुरारी प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष गीतम सिंह वर्मा जी – शिवशंकर फौजी, सुशील लोधी प्रधान, देवव्रत नेताजी, प्रिंस यादव, अभिषेक यादव, भीमसेन वर्मा जी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।