
एटा– थाना बगवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा, आर्म एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं (पुलिस मुठभेड़ में) पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, के मामले में वांछित चल रहें एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल एवं अवैध असलहा करतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा आर्म एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं (पुलिस मुठभेड़ में) पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले थाना बागवाला पर पंजीकृत
मुअसं– 182/23 धारा 147, 148, 149, 307, 411 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 8/15 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे अभि0 मोतीलाल पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम गोला सरजनपुर थाना बागवाला, एटा को थाना बागवाला पुलिस द्वारा एटा अलीगंज रोड पर निर्माणधीन रेलवे पुल के पास से समय करीब 22.00 बजे चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- मोतीलाल पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम गोला सरजनपुर थाना बागवाला जिला एटा
बरामदगी
- 01 चोरी की मोटरसाइकिल
- 01 अवैध तमंचा 315 बोर
- 03 जिंदा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
1.एसएचओ श्री नरेश सिंह
2.उ0नि0 श्री भीम सिंह
3.है0का0 310 मानेन्द्र पाल
4.का0 1355 ओमवीर सिंह
5.का0 660 सुनील कुमार
6.चालक है0का0 244 राजेश बाबू थाना बागवाला जनपद एटा