ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,
बिहार मुंगेर से

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं व अन्य जगहों पर भी झंडोत्तोलन किया गया। लोगों ने देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों व क्रांतिकारियों को याद किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख किरण देवी ने एवं थाना परिसर में थाना अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद अंचलाधिकारी स्मृति कुमारी सीडीपीओ कुकू कुमारी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार उर्फ मुन्ना यादव उप प्रमुख शशि भूषण कुमार मनोज यादव जीवन यादव दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।