प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग जी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न
प्रभारी मंत्री द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु 24080 लाख की जिला योजना की गई अनुमोदित
एटा। राज्य मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उ0प्र0 एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री अतुल गर्ग जी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता एवं जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की मौजूदगी में वर्ष 2020-21 के लिए 24080 लाख रूपये की धनराशि की जिला योजना अनुमोदित की गयी है। बैठक के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने सुझाव मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग द्वारा जिला योजना वर्ष 2020-21 के लिए अनुमोदित 240 करोड़ 80 लाख में लघु एवं सीमांत कृषकों को सहायता हेतु 850 लाख, कृषि हेतु 80 लाख, पशुपालन हेतु 642 लाख, दुग्ध विकास 386 लाख, वन विभाग 381 लाख, ग्राम्य विकास विशेष कार्यक्रम हेतु 150 लाख, रोजगार कार्यक्रम 6914 लाख, पंचायतीराज 1774 लाख, सामुदायिक विकास हेतु 140 लाख, निजी लघु सिंचाई 587 लाख, राजकीय लघु सिंचाई 151 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत हेतु 71 लाख, सड़क एवं पुल 1461 लाख, पर्यटन 85 लाख, प्राथमिक शिक्षा 2978 लाख, माध्यमिक शिक्षा 430 लाख, ग्रामीण आवास 1449 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण 510 लाख, समाज कल्याण 857 लाख, महिला कल्याण 150 लाख की धनराशि जनपद से प्रस्तावित परिव्यय के अनुसार कुल 24080 लाख की धनराशि शासन से अनुमोदन हेतु भेजी जा रही है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राज किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सांसद मुकेश राजपूत, सांसद राज्यसभा हरनाथ सिंह यादव, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जुगेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 दिनेश वशिष्ठ, डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ मदन वर्मा, सीएमओ डा0 अजय अग्रवाल, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, समस्त जिला पंचायत सदस्यगण, जिला योजना समिति के सदस्यगण आदि मौजूद रहे।
