शिक्षा और महिलाओं को जागरूक करने और सैनेटरी पैड में कार्य कर रहा है जागो और जगाओ फाउंडेशन संस्था।

शिक्षा और महिलाओं को जागरूक करने और सैनेटरी पैड में कार्य कर रहा है जागो और जगाओ फाउंडेशन संस्था।

वाराणसी आज दिनांक 13/08/23 को 2023 को जागो और जगाओ फ़ाउंडेशन की प्रेस वार्ता में जागो और जगाओ फाउंडेशन के द्वारा आज सारनाथ ग्राम सिंह पुर में पिछड़े दलित और ग़रीब महिलाओं और बच्चो को फ्री में शिक्षित और जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।संस्था ने बच्चों को पेंसिल रबड़ किताब कॉपी बिस्किट वगैरह का वितरण किया और गांव की महिलाओं को सेनेटरी पैड का भी वितरण किया जा रहा है। महिलाओं को सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के बारे में भी पूरी जानकारी दी जा रही है। और पर्यावरण को देखते हुए वृक्षारोपण का भी कार्य किया जा रहा है।
शशांक श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमारी संस्था को लगभग डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं और इतने कम समय में हमारी संस्था ने बहुत सारे ऐसे कार्य किए हैं जिसमें चाहे वह सेनेटरी पैड की बात हो महिलाओं को जागरूक करने की बात हो बच्चों को शिक्षा देने की बात हो हम लोग बनारस लखनऊ जौनपुर कानपुर जैसे शहरों में अपनी संस्था की तरफ से महिलाओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और बच्चों को फ्री में शिक्षा देने का भी कार्य करते हैं।
और जो सबसे बड़ी बात है वह यह है कि संस्था पौधारोपण पर भी ज्यादा ध्यान देती है क्योंकि पेड़ पौधे हमारे जीवन को आक्सीजन देने का कार्य करते हैं इसलिए हमारी संस्था ज्यादा से ज्यादा जगह पर पेड़ लगाने का भी कार्य करती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
शशांक श्रीवास्तव सचिव सनोज भारती सदस्य ममता पटेल सदस्य
सानिया पटेल सदस्य टीचर की उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks