छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा पत्थर, मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा पत्थर, मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। शराब के नशे में घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे छोटे भाई को बड़े भाई मना किया। इसी बात को लेकर गुस्से में आएं छोटे भाई ने बड़े भाई के पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से भाई गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना मलावन के गांव थरौली निवासी संतोष (60) पुत्र सियाराम के गुरूवार रात को घर के बाहर बैठे हुए थे। आरोप है कि छोटे भाई धर्मेन्द्र आया। बेटा अरविंद के अनुसार धर्मेन्द्र शराब के नशे में था और घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। पिता संतोष ने मना किया। आरोप है कि चाचा ने सड़क से पत्थर उठाकर पिता संतोष पर हमला कर दिया। पेट में पत्थर लगने से वह गंभीर घायल हो गए। सकीट स्वास्थ्य केन्द्र से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार दोपहर को मौत हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks