सितंबर में होगा शिक्षामित्र का महाआंदोलन

सितंबर में होगा शिक्षामित्र का महाआंदोलन
बेसिक शिक्षा मंत्री के बयान से शिक्षामित्रों में रोष
संगठन की बैठक करआंदोलन को सफल बनाने की बनाई भूमिका
जनपद एटा 13/08/2023
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद एटा की आवश्यक बैठक शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज यादव के आवाहन पर संपन्न हुई ।
जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षामित्रों को सितम्बर माह में आजीविका बचाने हेतु अंतिम संघर्ष में तैयार रहने को कहा ।
ज्ञात रहे सुप्रीम कोर्ट से शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द होने के बाद 25 जुलाई 2017 सेआज तक शिक्षामित्र संगठनकेंद्र व प्रदेश सरकार से स्थाई समाधान की मांग को लेकर समय-समय पर आंदोलन करते रहे हैं ।
उसी आंदोलन के क्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने लखनऊ की सरजमी पर शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आर-पार की लड़ाई का निर्णय लिया है।उसी क्रम में जिले स्तर पर शिक्षामित्र संगठन सक्रिय हो गए है I

  • जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा सभी शिक्षामित्र साथी आजीविका बचाने की अंतिम लड़ाई में तन मन धन से साथ दे|एकजुटता के साथ सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएं यह आंदोलन करो या मरो के नारे के साथ होगा ।*

पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एव जिला महामंत्री हरिओम प्रजापति ने माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षामित्रों के प्रति दिए बयान पर रोष व्यक्त किया ।

इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ के वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता जिला महामंत्री हरिओम प्रजापति मीडिया प्रभारी एसके राजपूत कोषाध्यक्ष सुनील चौहान अभय पाल सिंह दुष्यंत शर्मा गोपेश कुमार पूरन सिंह यादव सुशील पचौरी संजय शर्मा किशन शाक्य राजेश यादव अनिल यादव आदि कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks