अमित राज दीक्षित द्वारा भगवान परशुराम जी का पटका पहना कर,कुंवरश्री संतोष जी का स्वागत किया

आज दिनांक 13,8,2023 को माननीय श्री बी एल संतोष जी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भाजपा के दिल्ली स्थित आवास पर ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय,अरुण दीक्षित द्वारा समिति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमित राज दीक्षित,दिल्ली प्रदे अध्यक्ष बालकिशन शर्मा के साथ एक प्रतिनिधि मंडलके रूप में भेट की गई भेट के समय मुख्य महासचिव अमित राज दीक्षित द्वारा भगवान परशुराम जी का पटका पहना कर,कुंवरश्री संतोष जी का स्वागत किया गया,इसके उपरांत यूपी विधान सभा चुनाव 2022 में समिति द्वारा जो403 विधान सभा क्षेत्रों में बीजेपी के पक्ष में कार्य किया गया ,उसकी बुकलेट मय सूची राष्ट्रीय एवम यूपी कार्यकारिणी, जोन,मंडल,जनपद,शहर,तथा प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी के,प्रदान कीगई,ओर लोकसभा चुनाव 2024 के संबध में तथा विधान सभा चुनाव,मध्य प्रदेश,राजस्थान,छत्तीस गढ़ ,तेलांगना के संबध में विस्तृत चर्चा हुई,श्री संतोष जी ने कहा कि आप के संगठन से लोकसभा चुनाव 2024,एवम 4 प्रदेशों में होने वाले विधान सभा चुनाव में कार्य लेने के संबंध में ,श्री जेपी नड्डा जी से चर्चा कर,ब्रह्म समाज एकता समिति के पदाधिकारियों,को क्षेत्र , वाइज चुनाव प्रचार में लगाने के कहा गया,जिसपर श्री अरूण दीक्षित द्वारा,चारो राज्य के ,पदाधिकारियों की सूची माननीय संतोष जी को प्रदान की गई, तत्पश्चात श्री अरूण दीक्षित द्वारा यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के समय 20,12,2021 को जो प्रस्ताव सवर्ण एवम ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए दिए गए थे,जिन में राष्ट्र एवम प्रदेश स्तर पर सवर्ण कल्याण बोर्ड,एवम सवर्ण आयोग का गठन,भगवान परशुराम की जन्म स्थली को पर्यटन स्थल घोषित करने का विधिवत नोटिफिकेशन कराने, जन्मस्थली के नगर जलालाबाद का नाम पर्वर्तित कर परशुराम पुरी एवम जनपद शाहजहांपुर का नाम जमदग्न्य नगर किए जाने और भगवान परशुराम जन्मस्थली जलालाबाद को केंद्र बिंदु मानकर 500 किलोमीटर की घोषित तीर्थ सर्किट में भगवान परशुराम के मुख्य तपोवली स्थल ग्राम परसौन जनपद एटा वाया संकिशा, नवाबगंज,अलीगंज जोड़कर माननीय नितिन गड़करी जी के यहां लंबित प्रस्ताव को अविलंब स्वीकृत कराके कार्य प्रारंभ कराने, ज्योतिष विज्ञान एवम् कर्म काण्ड शास्त्र विषयों को शासन द्वारा संचालित समस्त विश्वविद्यालय एवम इंटर कॉलेजों के कोर्स में शामिल कराने तथा समस्त संस्कृत विद्यालयों के जीर्ण उत्थान कराकर उनमें रिक्त चल रहें पदों को अविलंब भरा जाना मुख्य था,का अवलोकन कर श्री संतोष जी ने आश्वासन दिया कि मैं इन प्रस्तावों पर अविलंब श्री नड्डा जी एवम् केंद्र सरकार में वार्ता कर इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराऊंगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks