पेंशनर्स कल्याण संस्था, जनपदीय शाखा- वाराणसी की मासिक बैठक हुईं संपन्न

पेंशनर्स कल्याण संस्था, जनपदीय शाखा- वाराणसी की मासिक बैठक हुईं संपन्न

वाराणसी उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, जनपदीय शाखा- वाराणसी की मासिक बैठक आज दिनाँक 13 अगस्त, 2023 को लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, वरुणावृज, वाराणसी पर प्रात: 10.30 बजे से संस्था के ई०एस० डी० मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन जिला मंत्री अवध नारायण पाण्डेय द्वारा किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम माह अगस्त में जन्में संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों का उत्साह पूर्वक जन्मदिन मनाया गया तथा नये सदस्यों का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। एस० बी० आई. वाराणसी के मुख्य प्रबन्धक द्वारा बचत एवं आयकर पर भी प्रकाश डाला गया। बैठक में वक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी / मुख्य कोषाधिकारी, वाराणसी से माँग की गई कि-

  1. शासन के पत्र दिनांक 07.07.2023 के अनुपालन में “पडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य

कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत सभी पात्र लाभार्थियों का योजना के

पोर्टल पर आवेदन तथा सम्बन्धित डी०डी०ओ० / टी०ओ० द्वारा आवेदन का सत्यापन कार्य

31.08.2023 तक हर हाल में पूर्ण कराया जाय।

  1. निदेशक, कोषागार के पत्र दिनांक 02 जून, 2023 के अनुपालन में पेंशनरों / पारिवारिक

पेंशनरों के परिचय-पत्र निर्गत करने पर प्रभावी कार्यवाही की जाय।

  1. चिकित्सा परिचर्या के अनुसार पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे भुगतान समयान्तर्ग कराया जाय। 4. पेंशनर कक्ष के निर्माण हेतु त्वरित कार्यवाही की जाय।
  2. जनपदीय स्तर बैठकों में संगठन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाय। बैठक को सर्वश्री इं० शमसुल आरेफीन, ई० आर० पी० मिश्र, इं० राजनाथ सिंह, डा० परमहंस मिश्र, इं० हीरालाल प्रसाद, इ० आर० एस० पटेल, डा० सुधाकर मिश्र, डा० एस० एन० सिंह, ई० वी० एन० त्रिपाठी, इं० देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, एस०एस० राकेश मोहन पाण्डेय, ० कमलेश एवं रामचन्द्र गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks