संत निरंकारी मिशन की ‘वननेस वन’ परियोजना में बढ़ोतरी जारी

संत निरंकारी मिशन की ‘वननेस वन’ परियोजना में बढ़ोतरी जारी

एटा, 13 अगस्त 2023। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा कहे गए स्वर्णिम शब्द ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है’ इस अमूल्य कथन को निरंकारी मिशन कई वर्षो से विभिन्न सामाजिक धर्मार्थ गतिविधियों में भागीदारी लेने हेतु एक प्रेरक शक्ति के रूप में उपयोग कर रहा है।

पर्यावरण संतुलन और प्रदूषण को मिटाने हेतु संत निरंकारी मिशन की वननेस वन परियोजना के तहत लगातार पौधा रोपण अभियान जारी है।

मीडिया प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य आशीर्वाद से समाज कल्याण के भाव से प्रेरित होकर अगस्त 2021 में संत निरंकारी मिशन ने पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य पर ‘वननेस वन’ नामक एक मेगा परियोजना का आरम्भ किया। इस परियोजना का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ का रोपण करना एवं इनकी देखभाल करना था। इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 317 स्थानों पर 1.30 लाख पौधों का रोपण किया गया। इस परियोजना का दूसरा चरण वर्ष 2022 में भी क्रियान्वित है जिसके अंतर्गत 403 स्थानों पर पौधारोपण की संख्या 1.65 लाख पहुंची। पर्यावरण संरक्षण हेतु जारी इस श्रृंखला के अंतर्गत ‘वननेस वन’ परियोजना के तीसरे चरण की सेवाएं आरंभ करने जा रहा है। जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 500 से भी अधिक स्थानों पर रविवार 13 अगस्त 2023 को प्रातः से ही ‘मेगा वृक्षारोपण अभियान’ का आयोजन किया ।इस परियोजना के तहत संत निरंकारी मिशन की ब्रांच एटा द्वारा अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।

संत निरंकारी मिशन की जन कल्याणकारी गतिविधियों में प्रायः मेगा वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण परियोजनाएं, पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता अभियान इत्यादि शामिल है। मानवता को समर्पित निरंकारी मिशन की यह सभी सेवाएं सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में निरंतर क्रमवार रूप में भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जारी हैं।

आज जब पृथ्वी ग्लोबल वाॅर्मिंग की समस्या से जूझ रही है, तो ऐसे समय में वृक्षारोपण का महत्व ओर अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2020 से कोरोना संकट ने हम सभी को प्रकृति की अमूल्य देन, प्राण वायु अर्थात् ऑक्सीजन का महत्व समझाया। साथ ही इसकी कमी से उत्पन्न होने वाले सभी दुष्प्रभावों से भी हमें भली भांति अवगत करवाया। ज्ञात रहे कि मनुष्य का जीवन जिस प्राण वायु पर आधारित है वह हमें इन वृक्षों से ही प्राप्त होती है। अतः इनका संरक्षण करना न केवल हमारा कर्तव्य है अपितु हमारे जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है।

नि:संदेह निरंकारी मिशन की ऐसी कल्याणकारी योजनाएं ‘पर्यावरण संरक्षण’ एवं धरती को सुंदर बनाने हेतु एक प्रशंसनीय एवं सराहनीय कदम है जिस पर चलकर धरती को ओर अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं निर्मल बनाया जा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks