बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने किया तिरंगा दान।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर तिरंगा फहराने को आगे आये शिक्षक।
चोलापुर के शिक्षको ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौपा तिरंगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चोलापुर के कुछ शिक्षक स्वेच्छा से आगे आये और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष व संकुल शिक्षक ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार राय को 2000 तिरंगा झंडा दान किया। अब इन झंडो को आम जन मानस मे निशुल्क वितरित किया जायेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारा राष्ट्रीय गौरव है और हर घर तिरंगा अभियान मे योगदान करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। ज्योति प्रकाश ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षो उल्लास के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत समस्त शिक्षक अपना अपना योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक संरक्षक अनिल सिंह कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश चोलापुर ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह सतेंद्र मिश्र विनोद कुमार बसंत कुमार बनारसी यादव योगेंद्र प्रताप मुमताज अली प्रेम चौधरी विवेकानंद यादव संजय सिंह इमरान अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।