
एटा,
राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में एटा से मातृशक्ति कावर यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने किया।यह कावर यात्रा कछला सोरों के लिए रवाना करने में जिला प्रचारक विकास भाईसाहब के साथ ही देवेन्द्र कुमार लोधी भी साथ रहे।इस कावर यात्रा की प्रमुख सुभ्रा सिंह, संजोजिक किरन रही।यहाँ यह बता दें कि यह काबर यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर रैलवे रोड एटा से सोरों के लिए प्रस्थान कर गयी है।कार्यक्रम संयोजिका किरन ने कहा कि गंगा घाट पर स्नान के बाद विशेष मंत्रो चरण के साथ ही आज शाम को ही कावर यात्रा कासगंज होते हुए एटा कल पहुँचकर कैलाश मंदिर एटा पर चढ़ेगी।इस यात्रा का जगह जगह स्वागत भी संघ परिवार के साथ ही समाजसेवी करेंगे।
यात्रा में शामिल प्रमुख सुभ्रा सिंह, संयोजिका किरन, शिवानी, रंजना, रेखा, उमा, निशा चौहान, तनु, याचना, सीमा, सरिता, गुंजन, रविन्द्र सिंह, गीता पाठक, शिवानी सोलंकी, यगेश, प्रवेश भारदूआज, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, नामिता, विमलेश, कुसुम, सुभाष चन्द्र शर्मा एडवोकेट, पंकज कुमार एडवोकेट, विधि राजमूर्ति आदि रही।