परिवार को काउंसलिंग कर फिर से एक साथ रहने के तैयार किया

एटा,
परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में एटा आज दिनांक 12.08.2023 को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को काउंसलिंग कर फिर से एक साथ रहने के तैयार किया गया।

वादी- पुष्पा पत्नी अजय कुमार निकट काली मन्दिर शान्ती नगर कोतवाली नगर जिला एटा
प्रतिवादी- अजय कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम शान्ती नगर कोतवाली नगर जिला एटा
आपसी मतभेद के कारण उक्त की परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए तैयार हो गये। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, निरीक्षक बेगराम सिंह, म0है0का0 मिथलेश, म0का0 गौरी, म0का0 पूजा, काउंसलर डॉ अशोक कुमार. डॉ आर पी आर्य, डॉ मुकुल देव उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks