
विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली*
नई दिल्ली। बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अन्सारी की बहू और विधायक अब्बास अन्सारी की पत्नी निकहत बानो को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निकहत बानो को मानवीय आधार पर जमानत दी। कोर्ट ने कहा निकहत बानो का 1 साल का बच्चा है, लिहाजा मानवीय आधार पर जमानत दी जा रही है। कोर्ट ने जमानत की शर्तों के लिए निचली अदालत जाने के लिए कहा। निकहत बानो की चित्रकूट जेल में बन्द अपने पति से गैर कानूनी मुलाकात के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी